Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Release: 17वीं-18वीं किस्त ₹5000 आज से 12 जिलों में मिलना शुरू, यहाँ से करे चेक

Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Release: झारखंड की लाखों महिलाओं के लिए मंईयां सम्मान योजना लगातार राहत और सहारा लेकर आ रही है। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा 16वीं किस्त जारी किए जाने के बाद अब लाभुक महिलाओं को 17वीं और 18वीं किस्त की बड़ी खुशखबरी मिल चुकी है। सरकार ने घोषणा की है कि दोनों किस्तों की राशि एक साथ ₹5000 के रूप में महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जा रही है।

इससे पहले कई महिलाओं को पिछली किस्त का इंतजार था, लेकिन अब उन्हें एकमुश्त राशि मिलने से घर के खर्च, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में आसानी होगी। खास बात यह है कि होली से पहले यह राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। DBT के माध्यम से पैसा सीधे खातों में भेजा जा रहा है, जिससे पारदर्शिता भी बनी रहती है।

Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Release

मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की लगभग 51 लाख महिलाओं को 17वीं और 18वीं किस्त की संयुक्त राशि ₹5000 मिलनी शुरू हो गई है। सरकार ने 25 फरवरी से भुगतान प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है और पहले चरण में 12 जिलों की महिलाओं के खातों में पैसा ट्रांसफर किया जा रहा है। जिन महिलाओं की पिछली किस्त किसी कारणवश अटकी हुई थी, उन्हें इस बार एक साथ दो किस्तों का लाभ दिया जा रहा है।

महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने बैंक खातों का सत्यापन पूरा कर लिया है, जिससे भुगतान में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। सरकार का उद्देश्य है कि त्योहार से पहले सभी पात्र महिलाओं तक यह आर्थिक सहायता पहुंच जाए। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और परिवार की जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी।

Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Release Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana 17th 18th Installment Release
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
किस्त17वीं और 18वीं
कुल राशि₹5000
भुगतान शुरू25 फरवरी 2026
लाभार्थी संख्यालगभग 51 लाख महिलाएं
भुगतान माध्यमDBT (Direct Benefit Transfer)
राज्यझारखंड
आधिकारिक पोर्टल mmmsy.jharkhand.gov.in

12 जिलों की महिलाओं को पहले मिलेगा लाभ

सरकार ने पहले चरण में झारखंड के 12 जिलों की महिलाओं को प्राथमिकता दी है। इनमें रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, गुमला, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा शामिल हैं। इन जिलों की लाभार्थी महिलाओं के दस्तावेज और बैंक खाते पहले ही सत्यापित किए जा चुके हैं, इसलिए भुगतान की प्रक्रिया तेजी से शुरू की गई है।

इन सभी जिलों की पात्र महिलाओं को 17वीं और 18वीं किस्त मिलाकर कुल ₹5000 की राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जा रही है। जिन महिलाओं का आधार बैंक खाते से लिंक है और DBT सक्रिय है, उन्हें सबसे पहले लाभ मिल रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि चरणबद्ध तरीके से बाकी जिलों की महिलाओं को भी जल्द भुगतान कर दिया जाए ताकि किसी भी लाभार्थी को इंतजार न करना पड़े।

मंईयां सम्मान योजना 17वीं-18वीं किस्त के लिए पात्रता

  • महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसका नाम योजना की आधिकारिक लाभार्थी सूची में दर्ज होना जरूरी है।
  • आवेदिका की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए, तभी उसे इस योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता दी जाएगी।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए, ताकि केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को लाभ मिल सके।
  • परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए और न ही आयकर दाता होना चाहिए।
  • महिला या उसके परिवार के नाम पर चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) पंजीकृत नहीं होना चाहिए।
  • लाभ प्राप्त करने के लिए महिला के नाम से बैंक खाता होना अनिवार्य है और उसमें DBT सक्रिय होना चाहिए।
  • बैंक खाता आधार से लिंक और NPCI मैप होना जरूरी है, ताकि राशि सीधे और सुरक्षित तरीके से खाते में पहुंच सके।

Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Status Check कैसे करें?

मंईयां सम्मान योजना 17वीं-18वीं किस्त का स्टेटस घर बैठे ऑनलाइन देखना है तो सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। वेबसाइट खुलने के बाद होमपेज पर लॉगिन विकल्प पर क्लिक करना है। अब अपना आवेदन क्रमांक या आधार नंबर दर्ज करना है और पासवर्ड भरकर लॉगिन करना है। अगर पासवर्ड याद नहीं है तो Forgot Password विकल्प पर क्लिक करना है और नया पासवर्ड सेट करना है।

लॉगिन सफल होने के बाद डैशबोर्ड में आवेदन एवं भुगतान स्थिति वाले सेक्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना है और OTP प्राप्त करना है। मोबाइल पर आए OTP को दर्ज कर सत्यापन पूरा करना है। स्क्रीन पर आपकी किस्त से संबंधित पूरी जानकारी देखना है जिसमें भुगतान की तारीख, ट्रांजेक्शन नंबर और राशि की स्थिति जांच करना है। अगर ऑनलाइन जानकारी स्पष्ट न मिले तो बैंक पासबुक अपडेट करना है या नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर विवरण चेक करना है।

Note :– अगर खाते में अभी तक मंईयां सम्मान योजना 17वीं-18वीं किस्त के ₹5000 की राशि प्राप्त नहीं हुई है तो घबराना नहीं है क्योंकि सरकार चरणबद्ध तरीके से भुगतान करना है। सबसे पहले यह सुनिश्चित करना है कि बैंक खाता आधार से लिंक है और DBT सक्रिय है। NPCI मैपिंग सही है या नहीं इसकी जांच बैंक शाखा में करना है। किसी भी फर्जी कॉल या संदेश पर भरोसा नहीं करना है और केवल आधिकारिक पोर्टल से जानकारी प्राप्त करना है।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon