PM Kisan 22th Installment Date 2026: भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना” देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। हाल ही में 19 नवंबर 2025 को 21वीं किस्त जारी की गई थी, जिसके तहत लगभग 9 करोड़ किसानों के खातों में ₹2000 की राशि सीधे ट्रांसफर की गई। अब सभी लाभार्थी किसानों की नजर 22वीं किस्त पर टिकी हुई है। किसानों के मन में सवाल है कि अगली किस्त कब आएगी और कितना पैसा मिलेगा।
सरकार हर साल तीन बराबर किस्तों में सहायता राशि जारी करती है, जिससे किसानों को खेती-बाड़ी के खर्चों में मदद मिल सके। 21वीं किस्त जारी होने के बाद अब 22वीं किस्त की तैयारी तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स और विभागीय संकेतों के अनुसार 22वीं किस्त किसानों के खातों में होली से पहले, यानी बुधवार 4 मार्च 2026 से पहले, ट्रांसफर होने की संभावना है। आइए जानते हैं पूरी जानकारी विस्तार से।
PM Kisan 22th Installment Date 2026 Overview
| आर्टिकल का नाम | PM Kisan 22th Installment Date 2026 |
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना |
| किस्त संख्या | 22वीं किस्त |
| लाभ राशि | ₹2000 या विशेष स्थिति में ₹4000 |
| लाभार्थी संख्या | लगभग 9 करोड़ किसान |
| पेमेंट मोड | DBT (Direct Benefit Transfer) |
| आधिकारिक वेबसाइट | pmkisan.gov.in |
PM Kisan 22th Installment Date 2026
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 22वीं किस्त वर्ष 2026 के मार्च महीने में जारी होने की संभावना जताई जा रही है। चूंकि 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी, इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि अगली किस्त लगभग तीन महीने के अंतराल के बाद किसानों के खातों में भेजी जाएगी। सरकार आमतौर पर फरवरी, जून और नवंबर में किस्त ट्रांसफर करती है।
इसी क्रम में 22वीं किस्त किसानों के खातों में होली से पहले, यानी बुधवार 4 मार्च 2026 से पहले, ट्रांसफर होने की संभावना है। इस बार भी करीब 9 करोड़ किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी माध्यम से भेजी जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की बिचौलिया समस्या न हो।
22वीं किस्त में किसानों को ₹4000 मिलेंगे
कुछ किसानों को 22वीं किस्त के साथ ₹4000 मिलने की संभावना है। यह स्थिति उन किसानों के लिए हो सकती है जिनकी पिछली किस्त किसी तकनीकी कारण से अटक गई थी। अगर किसी पात्र किसान को 21वीं किस्त का भुगतान नहीं मिला है और उसकी सभी जानकारियां सही पाई जाती हैं, तो लंबित राशि को जोड़कर ₹4000 तक ट्रांसफर किया जा सकता है। हालांकि सामान्य रूप से हर किस्त में ₹2000 ही दिए जाते हैं। इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी ई-केवाईसी और बैंक डिटेल समय पर अपडेट रखें।
22वीं किस्त के लिए जरूरी कार्य
PM किसान 22वीं किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को कुछ जरूरी कार्य समय रहते पूरे करना बेहद आवश्यक है। सबसे पहले ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। जिन किसानों ने अभी तक e-KYC नहीं किया है, उनकी किस्त रोकी जा सकती है। इसके अलावा बैंक खाते में DBT सुविधा एक्टिव होना जरूरी है। बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और नाम, जन्मतिथि जैसी जानकारी सही होनी चाहिए। अगर खाते में कोई गड़बड़ी होगी तो भुगतान अटक सकता है। इसलिए किसान समय रहते अपनी सभी डिटेल्स की जांच कर लें और जरूरत पड़े तो सुधार करवा लें।
पीएम किसान 22वीं किस्त के लिए पात्रता
- लाभ केवल भारत के स्थायी नागरिक किसानों को दिया जाएगा जिनके नाम पर खेती योग्य भूमि दर्ज हो।
- परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी या संवैधानिक पद पर नहीं होना चाहिए।
- आयकर रिटर्न भरने वाले परिवार इस योजना के पात्र नहीं माने जाएंगे।
- संस्थागत भूमि धारक और कॉर्पोरेट खेती करने वाले लाभ से वंचित रहेंगे।
- लाभार्थी का बैंक खाता सक्रिय और DBT सक्षम होना जरूरी है।
- आधार कार्ड और बैंक विवरण पूरी तरह मेल खाते होने चाहिए।
- ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है, अन्यथा किस्त रोकी जा सकती है।
PM Kisan 22th Installment Status Check कैसे करें?
PM किसान 22वीं किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है। होमपेज पर Beneficiary Status विकल्प को चुनना है। इसके बाद नया पेज खुलेगा जहां रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करना है। जानकारी भरने के बाद कैप्चा कोड डालना है और Get Data पर क्लिक करना है।
अगर ओटीपी विकल्प आता है तो रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए ओटीपी को भरना है और सबमिट करना है। इसके बाद स्क्रीन पर आपकी किस्त की पूरी जानकारी दिखाई देगी। यहां से पता करना है कि भुगतान जारी हुआ है या प्रक्रिया में है। इस तरह घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से स्टेटस देखना है।
22वीं किस्त का पैसा नहीं आया तो क्या करें?
अगर आपकी 22वीं किस्त अभी तक खाते में नहीं आई है तो सबसे पहले अपनी e-KYC स्थिति जांचना है। बैंक खाते में आधार लिंक है या नहीं यह भी कन्फर्म करना है। अगर कोई जानकारी गलत है तो तुरंत सुधार करवाना है। नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर डिटेल अपडेट करवाना है। इसके बावजूद समस्या बनी रहती है तो हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800-11-5526 पर संपर्क करना है।
अतिरिक्त सहायता के लिए 011-23381092 पर कॉल करना है या pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल करना है। किसान कॉल सेंटर 1800-180-1551 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करना है। सभी डिटेल सही होने पर सरकार द्वारा राशि जल्द ट्रांसफर की जाती है।